उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत उपचुना; 2266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर अब 321 पदों के लिए कुल 2266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं 27,221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 32,985 रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत कुल 30,800 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें जांच के दौरान 994 नामांकन निरस्त हुए, जबकि 319 उम्मीदवारों ने अपने पर्थे वापस ले लिए।आयोग के अनुसार अब सदस्य ग्राम पंचायत के 316 पदों पर 2255, प्रथान के चार पदों पर नौ और जिला पंचायत सदस्य के एक पद पर दो उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

जिलावार स्थिति

 

अल्मोड़ा: 49 पद 98 उम्मीदवार

 

ऊधमसिंह नगरः 109 पद 226 उम्मीदवार

 

चंपावतः 1 पद 2 उम्मीदवार

 

पिथौरागढ़: 5 पद 10 उम्मीदवार

 

नैनीताल: 40 पद 79 उम्मीदवार

 

बागेश्वरः 1611 पद 1555 उम्मीदवार

 

उत्तरकाशी: 8 पद- 16 उम्मीदवार

 

चमोली: 19 पद 41 उम्मीदवार

 

टिहरी: 17 पद- 34 उम्मीदवार

 

पौड़ी: 60 पद 123 उम्मीदवार

 

रुद्रप्रयागः 13 पद 26 उम्मीदवार

 

13 और 14 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी, जिसके बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। रविवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि रही। देर शाम आयोग ने उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए। अब 20 नवंबर को 235 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 22 नवंबर को होगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago