उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित पोखरी क्षेत्र में सोमवार को एक गुलदार का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। यह लगातार दूसरे दिन गुलदार का शव मिलने से वन विभाग सतर्क हो गया है। अब वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही गुलदारो की मौत के कारण का पता चल सकेगा।
बता दें कि रविवार को भी इस ही क्षेत्र में सड़क किनारे से एक एक वर्षीय गुलदार का शव वन विभाग ने बरामद किया था। जानकारी के अनुसार सोमवार को भी केदारनाथ वन विभाग के नागनाथ पोखरी रेंज में पोखरी रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी गांव के खेतों में 5 वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला है।
क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन गुलदार का शव मिलना परेशानी का सबब बन गया है । केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी इंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की गयी है। अब जांच के बाद ही गुलदारों की मौत के मामले में कुछ कहा जा सकता है केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर गुलदार के शव को कब्जे में लिया गया है, गुलदार के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों गुलदारों की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…