उत्तराखंड: मासूमों को बहला फुसलाकर प्रौढ़ शिक्षा के नाम पर पादरी करवा रहे थे धर्मांतरण, दोनों गिरफ्तार

लोगों की मासूमियत का फायदा उठाकर धर्मांतरण करने वाले दो पादरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रौढ़ शिक्षा के नाम से पादरी धर्म परिवर्तन करने में जुटे हुए थे।

उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली पुलिस ने दो पादरियों को भोले भाले लोगों का धर्मांतरण कराने का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 9 जून को थाना पुलिस को सोनेरा के पूर्व प्रधान राजकुमार कोली ने तहरीर सौंपकर बताया की कुछ अज्ञात व्यक्ति आजादनगर सौनेरा बंगाली कालोनी में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहे हैं। अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से मकान किराये पर लेकर लोगों का धर्म परिवर्तन का खेल कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई तो मामले में सत्यता पाई गई। जिसके बाद किच्छा थाना पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को बहेड़ी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विकास कुमार और अंकित पाल निवासी बरेली उत्तर प्रदेश प्रदेश, दोनों बरेली में पादरी हैं बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी गरीब बस्तियों में प्रौढ़ शिक्षा केंद्र खोलकर मासूम लोगों को बहला- फुसलाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास करते हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

13 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

18 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

23 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago