आज 17 जुलाई को थाना सतपुली पर समय 06:05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दो बालिकायें दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने गयी थी।
जल चढ़ाने से पूर्व नयार नदी में नहाते समय उनका पैर फिसलने से वे दोनों नदी में बह गयी है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किमी0 सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से मृत अवस्था में पुलिस, राजस्व टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू किया गया।
उक्त दोनों मृत बालिकाओं के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया| जिनके पंचनामा की कार्यवाही राजस्व पुलिस द्वारा की जा रही है।
1- रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2- अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- श्री महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम
1- श्री लाखन सिंह थानाध्यक्ष थाना सतपुली
2- अपर उ0नि0 श्री जगदीश सिंह रावत
3- अपर उ0नि0 श्री विजय नौटियाल
4-हेड कान्स0 109 नापु० संजयपाल सिंह
5- हो०गा० सुदामा प्रसाद
स्थानीय तैराक – गणेश, सौरभ, सहदेव, मोहन
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....