उत्तराखंड: जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का समर्थन करने कल जोशीमठ पहुँचेगा उपपा का प्रतिनिधिमंडल

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 12 जनवरी, कल को पार्टी के केंद्रीय महासचिव नरेश चन्द्र नौड़ियाल के नेतृत्व में जोशीमठ की स्थितियों का स्थानीय आंकलन करने और वहां संघर्षरत जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का समर्थन करने जोशीमठ के लिए रवाना होगा। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट मानना है कि जोशीमठ त्रासदी के मूल में सरकारों की अदूरदर्शिता, लापरवाही एवं हिमालयी क्षेत्र की लूट खसोट की मंशा रखने वाले प्रभावशाली लोगों से मिली भगत है।
केंद्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन हुई बैठक
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन हुई बैठक में पार्टी ने स्थानीय नागरिकों के विरोध एवं विशेषज्ञों यहां तक कि सरकार द्वारा गठित समितियों की रिपोर्ट के बावजूद भी पहाड़ में इन विनाशकारी योजनाओं को बनाकर आपदाओं को निमंत्रण दिया गया। पार्टी ने योजनाएं बनाने वालों एवं उन्हें लागू करने वाले लोगों की ज़िम्मेदारी तय करने एवं उनपर कार्यवाही करने की मांग की। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि जोशीमठ का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल में नरेश चन्द्र नौड़ियाल के साथ पार्टी के केंद्रीय सचिव विक्रम सिंह रुद्रप्रयाग, केंद्रीय कार्यकारणी के सदस्य जसवंत सिंह बिष्ट मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago