मनचले आशिक ने नाबालिग को घर में घुसकर मारी गोली

मनचले आशिक ने नाबालिग को घर में घुसकर मारी गोली

ऊधम सिंह नगर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती को घर में घुस कर गोली मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी जिसके बाद पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलते ही पुलिस आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंची और घायल युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने युवती की हालत घंभीर होने की बजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी युवती के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर के किच्छा में एक युवक ने घर में घुसकर वहां मौजूद किशोरी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायल युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। 13 वर्षीय किशोरी अपनी ताई व उसके दो बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक अचानक घर के भीतर आ धमका और उसने तमंचे से गोली चला दी और भाग गया गोली हाथ में लगी है । फायर की आवास सुनकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उस समय धर दबोचा जब वह कहीं भागने की फिराक था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फायर में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया जो घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था। पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है। एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि जिले के किच्छा में एक युवक ने एक किशोरी को घर में घुस कर गोली मार दी जिसके बाद युवती घायल हो गयी। किशोरी से बात कर पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

4 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago