Categories: सबसे FAST

उत्तराखंड: UTET-I &।। 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुक्रम में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (NCTE) की अधिसूचना दिनांक 23 अगस्त 2010 तथा संशोधित अधिसूचना दिनांक 19 जुलाई 2011 एवं 28 जून 2018 के द्वारा राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/अशासकीय मान्यता प्राप्त एवं राज्य के नियंत्रणाधीन ऐसे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है, में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु न्यूनतम अर्हताएं निधर्धारित की गई हैं, जिसके अनुसार इन विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति हेतु शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अर्हताओं के साथ अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शासनादेश संख्या 163(1)/XXIV(1)/2016- 15/2011 शिक्षा अनुभाग-1 (बेसिक) देहरादून दिनांक 04 मार्च, 2016, शासनादेश संख्या: 502 (1) / XXIV (1)/2016- 15/2011 शिक्षा अनुभाग-1 (बेसिक) देहरादून दिनांक 05 मई 2016, शारानादेश संख्याः 867/XXIV (1)/2017- 15/2011 टी०सी०-01 शिक्षा अनुभाग-1 (बेसिक) देहरादून दिनांक 13 नवम्बर 2017, शासनादेश संख्याः 93/XXIV(1)/2020-15/2011 टी०सी० शिक्षा अनुभाग-1 (बेसिक) देहरादून दिनांक 19 फरवरी 2020, शासनादेश संख्याः 889/XXIV-A-1/2021-15/2011 VOL-1 शिक्षा अनुभाग-1 (बेसिक) देहरादून दिनांक 28 जून 2021, शासनादेश संख्याः 146837/XXIV-A-1/2023/59077/2023 बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 देहरादून दिनांक 16 अगस्त 2023, शासनादेश संख्याः 209832/XXIV-A-1/2024-70142/2024 बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 देहरादून दिनांक 09 मई 2024, तथा शासनादेश संख्याः 214603/XXIV-A-1/2024-69192/2024 बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 देहरादून दिनांक 30 मई 2024, में वर्णित प्राविधानों के क्रम में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (प्रथम एवं द्वितीय) UTET-I & II 2024 का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (प्रथम एवं द्वितीय) दिनांक 26 अक्टूबर 2024 (शनिवार) को क्रमशः प्रातः 10.00 बजे से 12.30 बजे तक UTET-I तथा अपराह्न 02.00 बजे से 04.30 तक UETT-II राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रस्तावित है।

उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (प्रथम एवं द्वितीय) में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक अर्ह अभ्यार्थियों से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा परिषद् की वेबसाइट www.ukutet.com पर दिनांक 23 जुलाई 2024 से 17 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं, निर्धारित अंतिम तिथि व समय के बाद आवेदन पत्र एवं परीक्षा शुल्क किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् है-

  1. ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि
  • 23 जुलाई 2024

2.ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि

17 अगस्त 2024 (रात्रि 11.59 बजे तक)

  1. ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

19 अगस्त 2024 (रात्रि 11.59 बजे तक)

  1. ऑनलाइन आवेदन पत्रों में संशोधन,परिवर्तन करने की तिथि – 20 अगस्त 2024 से 22 अगस्त 2024(रात्रि 11.59 बजे तक)

परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु इच्छुक एवं अहं अभ्यर्थी निर्धारित समय सारणी के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु आवेदक के पास मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आई०डी० होना अनिवार्य है। एक मोबाईल नम्बर एवं ई- मेल आई०डी० पर एक ही आवेदक का पंजीकरण / आवेदन पत्र स्वीकार होगा। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्रेषित किये गये आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

11 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

16 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

21 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago