स्कूल से घर लौट रहे भाई -बहन पर ततैयों के हमले में भाई की मौत
उत्तरकाशी जिले के मांडिया गांव में स्कूल से घर लौट रहे भाई -बहन पर ततैयों ने हमला कर दिया। इसमें चार साल के भाई की मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे एक दिन पहले ततैयों के हमले में टिहरी के जौनपुर ब्लॉक के रियाट गांव में एक 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।जानकारी के मुताबिक मांडिया गांव में रहने वाले राजकुमार की बेटी रिया (12) पास के ही प्राथमिक विद्यालय मांडिया में पढ़ती है। शनिवा को राजकुमार अपने बेटे रिहान (4) को बेटी के पास स्कूल छोड़कर गए थे। बताया जा रहा है कि जब दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे तो ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान जहां पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया।स्कूल के समीप एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था। इसे किसी ने छेड़ दिया था। इससे ततैये आक्रोशित हो गए और दोनों बच्चों पर हमला कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने कि रिया के पिता उसके भाई को उसके पास छोड़कर गए थे। स्कूल की छुट्टी के बाद जाते समय यह घटना हुई। घटना से परिवार सहित गांव में शोक की लहर है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....