घायल को सड़क किनारे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने रोकी कार, पहुंचाया निकटवर्ती हॉस्पिटल
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण शनिवार सुबह अपने निर्धारित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार देहरादून से अपने विधानसभा कोटद्वार जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने एक घायल को सड़क किनारे देखा।रास्ते में चिड़ियापुर रेंज हरिद्वार के पास बाइक में सवार व्यक्ति सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गया था, जिसे उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी में उपचार के लिए निकटवर्ती हॉस्पिटल में भेजा और डॉक्टर से जानकारी ली। उचित उपचार के निर्देश देकर वह उन्होंने अपने कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया।
उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है । दशहरे के मौके पर आज श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात नौ बजकर सात मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे।
आज विजय दशमी के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की विधिवत घोषणा भी कर दी गई है। यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के मौके पर, 03 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर बारह बजकर तीन मिनट पर बंद होंगे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....