Uttarakhand weather alert: अल्मोड़ा समेत प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई कपकपी

अल्मोड़ा, देहरादून सहित उत्तराखंड के कई हिस्सों में शनिवार देर रात हुई बारिश ने लोगों को ठंडक का एहसास कराया है। बारिश के साथ ही बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमकने से मौसम और भी सर्द हो गया। अल्मोड़ा बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल में आज दिनभर बूंदा बादी होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट रहेगी। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

बारिश ने लोगों को ठंडक का एहसास कराया है। बारिश के साथ ही बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली चमकने से मौसम और भी सर्द हो गया।कहां-कहां हुई बारिश?शनिवार देर रात अल्मोड़ा, नैनीताल, डालनवाला, देहरादून के राजपुर रोड, आईएसबीटी, माजरा, कारगी, बंजारावाला, हरिद्वार बाईपास, घंटाघर, सहारनपुर चौक, रायपुर रोड, चकराता रोड समेत तमाम इलाकों में बारिश हुई। मसूरी में भी बारिश के बाद धुंध छा गई।मौसम विभाग का पूर्वानुमानमौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड के मैदानी जिलों में घने कोहरे और पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

सावधानी
* बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
* अगर बाहर निकलना जरूरी हो तो रेनकोट या छाता लेकर निकलें।
* गर्म कपड़े पहनें।
* बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago