मौसम अलर्ट: आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में झोंकेंदार हवाओं के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पर्वतीय जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं मैदानी इलाकों में कहीं कहीं तेज हवाएं चलने के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

रविवार को पहाड़ में झमाझम बारिश के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आने से राहत मिली। रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में झमाझम बारिश हुई और जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृ‌ष्टि से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे की बारिश से ही जल भराव हो गया जिससे तीर्थ यात्रियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे। वहीं चारों धामों के कपाट खुलने के बाद से धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।आज का मौसम पूर्वानुमानमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार 13 मई को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिचौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है वहीं टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम मिला-जुला रहेगा। मैदानी इलाकों में कहीं मौसम शुष्क तो कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago