मौसम अलर्ट: जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का मौसम
उत्तराखंड : उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, देहरादून जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान लोगों को काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है, पिथौरागढ़, चम्पावत और बागेश्वर जिले में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं अल्मोड़ा में हल्की से तेज बारिश का येलो अलर्ट ज़ारी किया गया है। यहाँ दिन में कुछ बूंदा-बाँदी तो शाम के समय तेज बौछार पड़ सकती है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के क्रम में जनपद में दिनांक 19 अगस्त 2024 की रात्रि से गतिमान बारिश और खराब मौसम को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 20 अगस्त 2024 (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे l
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....