Uttarakhand: सूखी सर्दी के बाद मौसम लेगा करवट, आने वाले दिनों में बारिश बर्फबारी की संभावना
पूरा जनवरी महा बीतने को है मगर प्रदेश में बारिश का आगमन नहीं हुआ। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्का कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मंगलवार से दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और जोरदार हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण शीत लहर और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 29 जनवरी से 3 फरवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। उत्तर भारत के लोगों को भी बारिश का सामना करना पड़ेग। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है।
मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरे और धुंध से भी जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिससे वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा के आसार हैं। ऊधमसिंह नगर में शीत लहर का प्रकोप रह सकता है।
29 जनवरी को उत्तराखंड में भी काफी ठंड रहेगी, जिसके बाद बारिश की संभावना है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....