Latest news webfastnews
उत्तराखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज़, आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है जबकि 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
वहीं राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने और फिर दो-तीन दिनों के बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।
प्रदेश में शुष्क मौसम के बावजूद सुबह और शाम के समय कंपकंपी छूटाने वाली ठंड हो रही है जबकि दिन के समय चटक धूप सर्दी से कुछ हद तक राहत दे रही है।
पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट आई है और ठंड भी बढ़ गई है। वहीं देहरादून में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है।
रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश ना होने की वजह से दून की आबोहवा भी बिगड़ रही है। बीते एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है जबकि रविवार को देहरादून का औसत एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया।
विशेष बात यह है कि यह आंकड़ा दून विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वेटरी में रिकॉर्ड किया गया जो शहर की भीड़भाड़ से दूर है।
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल के अनुसार सर्दियों में प्रदूषण समय पर छंट नहीं पाता और हवा में ही घूमता रहता है।
जिसके कारण एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंडी हवा सघन होती है जिससे वह प्रदूषण को ऊपर उठने नहीं देती।
हवा में घुले पीएम 2.5 जैसे महीन कण लंबे समय तक वातावरण में तैरते रहते हैं और सीधे फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। वहीं चिकित्सकों ने सांस के रोगियो, बुजुर्गों और बच्चों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
ऐसे में घर से बाहर निकलने मास्क पहने, सुबह शाम की ठंडी हवा से बचने और घर के अंदर वेंटिलेशन बनाए रखने के लिए भी कहा है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…