उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा चढ़ रहा है और तपिश महसूस की जा रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में धूप चुभ रही है, हालांकि रात को पारा सामान्य से कम पहुंचने के कारण ठिठुरन बरकरार है।
अल्मोड़ा नैनीताल पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज धूप छाव का खेल चलते रहेगा, वहीं दोपहर के समय कहीं-कहीं बूंदा बादी हो सकती है। यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वही चंपावत में दिनभर बादल घिरे रहेंगे। वही 20 फरवरी के बाद प्रदेश में कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
दून में दिन गर्म और रातें सर्द हो रही हैं। दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। देहरादून के साथ कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा के आसार हैं।रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। दून में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास है। जो कि अधिकतम तापमान से करीब 20 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में अधिक अंतर स्वास्थ्य के लिहाज से भी चिंताजनक है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है और दिनभर धूप खिले रहने की आशंका है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....