मौसम अपडेट: अल्मोड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज तो नैनीताल में रेड अलर्ट
Uttarakhand weather update : रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में माध्यम से तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।
ऐसे में इन तीन जिलों के लोगों को विशेष सावधान रहना होगा। इमरजेंसी होने पर ही घरों से बाहर निकलें या यात्रा करें.बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी: वहीं, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। लिहाजा, मौसम विभाग ने चेतावनी के तौर पर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर को देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों के ज्यादातर स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली और टिहरी जिले के अनेक स्थानों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।
- जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश पड़ी भारी ।
जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में थाना दन्या पुलिस की सख्त कार्रवाई फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश पड़ी भार UP नंबर वाहन पर लगी अवैध लाल-नीली बत्ती हटवाई, चालक का चालान… Read more: जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर मंदिर में जल्दी एंट्री लेने की कोशिश पड़ी भारी । - एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार है जारी।
एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार है जारी। लमगड़ा पुलिस ने 754 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा… Read more: एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशे तस्करों को जेल भेजने का सिलसिला लगातार है जारी। - रोजगार सृजन और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी l
अल्मोड़ा, सहायक प्रबन्धक रीप संदीप सिंह ने बताया कि आज जनपद में ग्राम्य विकास समिति अन्तर्गत संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना की प्रगति का आकलन करने के लिए अंतराष्ट्रीय कृषि विकास कोष की टीम द्वारा विभिन्न… Read more: रोजगार सृजन और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी l - अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन।
अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन - भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I
कीर्तिनगर हिंसरियाखाल पट्टी के 7 गांवों में 3 माह से चल रही भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को 3 माह में दिया दूसरा ज्ञापन हिंसरियाखाल पट्टी… Read more: भीषण पेयजल किल्लत को लेकर हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ ने दिया दूसरा ज्ञापन I






