उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलो में भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलो में भारी बारिश के आसार

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने/तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना के संबंध में पीली चेतावनी (निगरानी) जारी की है। राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने/तेज बारिश के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अधिकांश स्थानों पर और राज्य के शेष जिलों में आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की एक से दो बार संभावना है, जो कुछ क्षेत्रों में तीव्र हो सकती है। देहरादून में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस बीच, गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जौलीग्रांट में 45.8 मिलीमीटर, देहरादून में 19 मिलीमीटर, रुद्रप्रयाग में 17.5 मिलीमीटर, टनकपुर में आठ मिलीमीटर, चमोली और थलीसैंण में 6.5 मिलीमीटर, नरेंद्रनगर में छह मिलीमीटर और रामनगर में 5.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

6 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

12 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

17 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago