Uttarakhand weather update: 2 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इसमें दो सितंबर तक मौसम विभाग के भारी बारिश के मद्देनजर यलो अलर्ट का जिक्र करते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। इसके साथ ही बाढ़ की चेतावनी को लेकर अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। इसमें मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान का जिक्र करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है। बारिश के कारण नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। नदियों का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से ऊपर है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इस पत्र में केंद्रीय जल आयोग हिमलायी गंगा मंडल के दैनिक जल स्तर और पूर्वानुमान का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि सौंग व गंगा नदी देहरादून, अलकनंदा- श्रीनगर व रुद्रप्रयाग, कोसी नदी का बेतालघाट में जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित हो रहा है। रामगंगा, गौरी गंगा का बंगापानी, धौलीगंगा का कंज्योति जिला पिथौरागढ़ में जल स्तर चेतावनी स्तर पर ऊपर पहुंचा हुआ है। सरयू नदी (जिला पिथौरागढ़), अगलार नदी (जिला टिहरी गढ़वाल), अलकनंदा, भागीरथी व गंगा जिला पौड़ी व टिहरी- गढ़वाल, अलकनंदा व मंदाकिनी जिला रुद्रप्रयाग में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है। ऐसे में सावधानियां बरतना सुनिश्चित करें। रविवार को नैनीताल सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago