प्रदेश में मॉनसून की विदाई, छुटपुट बरसते रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। इसके बाद राज्य में बारिश का दौर लौट सकता है। विभाग ने शनिवार से लेकर अगले हफ्ते बुधवार तक राज्य में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। यानी बेशक मॉनसून की विदाई हो चुकी है लेकिन बारिश की गतिविधियां लौटने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
वही अल्मोड़ा में शुक्रवार को तेज़ धूप के साथ हल्के बादल छाए रहेंगे।
मॉनसून सीजन में सबसे ज्यादा 55 बारिश सितंबर में हुई। जून में सबसे कम 49 बारिश हुई। जुलाई में सामान्य से 20 जबकि अगस्त में नौ फीसदी बारिश सामान्य से अधिक हुई।
मॉनसून के धीमा पड़ते ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने फिर जोर पकड़ लिया है और सोमवार को एक दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने यहां बताया कि सोमवार को 20,497 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन के लिए पहुंचे जिसमें से सर्वाधिक संख्या केदारनाथ पहुंचने वालों की रही। केदारनाथ धाम में 7,350 तीर्थयात्री पहुंचे जबकि बदरीनाथ में 6811, गंगोत्री में 3619, यमुनोत्री में 2717 यात्री पहुंचे। इसके अलावा हेमकुंड साहिब में 1632 और गोमुख में 115 श्रद्धालु पहुंचे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…