मौसम अपडेट: प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में पिछले दो दिनों से अधिकतर इलाकों में धूप खिली हुई है व हल्के हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के 08 जिलों में भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान की मानें तो राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा अनुमान के मुताबिक आज 28 अगस्त सोमवार को प्रदेश के आठ जनपदों पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना है जिसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक 28 अगस्त से 31 अगस्त के बीच प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इन तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया फिलहाल राज्य में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago