Uttarakhand weather update: प्रदेश में 5 दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

गुरुवार को जुलाई महीने का अंतिम दिन भी भारी बरसात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट पर रखा है मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के अधिकांश जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया है राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और बागेश्वर में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है । इसके अलावा अल्मोड़ा सहित अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश के दौर होने की संभावना है।

वही 1 अगस्त को राज्य के देहरादून, टिहरी एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है , इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है । मौसम विभाग ने 2 अगस्त के लिए राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है व्यक्त करते हुए राज्य के अल्मोड़ा, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना के साथ राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है ।

3 अगस्त को राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और देहरादून, नैनीताल एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है । राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्ति की है ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago