Uttarakhand weather update: 27 नवंबर से बढ़ सकती है ठिठुरन, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Uttarakhand weather update उत्तराखंड में 26 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में इन दिनों काफी ठंड पड़ने लगी है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को सुहावने मौसम का अहसास हो रहा है। हालांकि, बारिश के बाद कड़ाके की ठंड शुरू होने की उम्मीद है। आज रात से ही मौसम में बदलाव के बाद ठंडक भी बढ़ेगी।

Uttarakhand weather update मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का प्रारंभ हो जाएगी। विशेषकर सुबह और रात को तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन 11 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चमोली चिराग बागेश्वर अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिला शामिल हैं।

केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। वहीं हरिद्वार और उत्तम सिंह नगर जनपदों में भी आंशिक बादल के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान ज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 नवंबर को भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

11 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago