हल्द्वानी का चर्चित मर्डर केस अंकित हत्याकांड पर बनेगी वेब सीरीज

हल्द्वानी का चर्चित मर्डर केस अंकित हत्याकांड पर वेब सीरीज बनने जा रही है। सांप से डसवाकर की गई हत्या के इस मामले को लेकर मुंबई के एक डायरेक्टर ने एसएसपी पंकज भट्ट से संपर्क किया है। इस मामले पर वेब सीरीज बनाने की इच्छा जताते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है ।

गौरतलब है कि हल्द्वानी में हुई यह घटना सांप से डसवाकर हत्या का तीसरा मामला रहा था। बीते 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीन पानी में कारोबारी अंकित चौहान का शव कार में मिला था। पैर में सांप के डसने के निशान थे। शक के आधार पर जांच हुई तो हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को पकड़कर मामले का खुलासा किया था।

माही और अंकित के प्रेम कहानी से दर्दनाक अंत तक का सफर जल्द पुस्तक और मैगजीन में छपने जा रही है। इसमें एक किताब पुलिस से रिटायर्ड आईपीएस लिखने जा रहे हैं। इसके अलावा यह घटनाक्रम बहुत पुरानी मैगजीन में छपने जा रहा है। पुस्तक और मैगजीन से जुड़े लोगों ने एसएसपी पंकज भट्ट से मुलाकात कर हत्याकांड का पूरा ब्योरा नोट किया है।

वहीं एसएसपी नैनीताल ने बताया कि मेरे पास मुम्बई से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को वेब सीरीज का डॉयरेक्टर बताया। उन्होंने अंकित हत्याकांड मामले की जानकारी पूछी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने हल्द्वानी आकर मुलाकात करने की बात कही है। एक सेवानिवृत्त आईपीएस और एक पुरानी मैगजीन से संबंधित व्यक्ति ने भी हत्याकांड पर स्टोरी लिखने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार अंकित की प्रेमिका माही ने सांप से डसवाकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद माही, उसके साथी दीप कांडपाल, नौकर रामअवतार, उसकी पत्नी ऊषा को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला पूरे देशभर में खबरों में रहा। लगभग हर मीडिया चैनल ने इसे कवर किया था। माही की भी सोशल मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। अब यह कहानी मुम्बई में फिल्मी दुनिया तक पहुंच चुकी है। जल्द इस पर वेब सीरीज बनने जा रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago