वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही देहरादून स्थित राजभवन में आज से तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 शुरू हो गया है।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड पुष्प प्रदेश के तौर पर उभरेगा, साथ ही बागवानी और कृषि के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करेगा जिससे किसान समर्द्ध होंगे।राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि कृषि एवं उद्यान विभाग के माध्यम से उत्तराखंड के उत्पादों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वसंत ऋतु मां सरस्वती की वंदना करने के साथ ही उन्नति, प्रगति और खुशहाली का प्रतीक है।
वसंतोत्सव कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों ने योगा का प्रदर्शन किया।इस वसंतोत्सव कार्यक्रम में आईटीबीपी के जवानों ने भी कराटे का प्रदर्शन किया। वहीं वसंतोत्सव में आईएमए के बैंड की मधुर धुन सुन लोग मंत्रमुग्ध हो गए। पुष्प प्रदर्शनी आज से पांच मार्च तक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....