उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को विशेष तोहफा दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने आदेश जारी कर बताया है कि 9 अगस्त 2025 को महिलाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी लागू की जा रही है। आदेश में कहा गया है कि महिलाओं को राज्य के भीतर संचालित रोडवेज की सभी साधारण एवं मार्गों पर चलने वाली बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।इस सुविधा का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम (UTC) की बसों में ही मिलेगा। रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने और पर्व मनाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
महत्वपूर्ण बिंदु: सुविधा केवल 9 अगस्त 2025 को उपलब्ध होगी।यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी।सभी महिला यात्रियों के लिए लागू रहेगा आदेश।केवल उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर लागू। इस फैसले से महिलाओं में काफी खुशी है और वे सरकार के इस पहल की सराहना कर रही हैं। रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर यह सुविधा एक सकारात्मक सामाजिक संदेश भी देती है।
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....