उत्तराखंड: पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय, 25 जुलाई तक राज्य में येलो व ऑरेंज अलर्ट ज़ारी

पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने के चलते प्रदेश में मौसम के फिर से बदलने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 25 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जिलो में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

लोक निर्माण विभाग की ओर से राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 130 नए सहित कुल 333 के आसपास भूस्खलन संभावित क्षेत्र को चिन्हित किया गया है। इनमें सबसे अधिक 96 टिहरी जिले में हैं। यहां पर्याप्त संख्या में कर्मचारी, जेसीबी मशीन व अन्य उपकरण तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

जिलेवार : – टिहरी में 96, अल्मोड़ा 95, रुद्रप्रयाग 33, चमोली 27, पौड़ी 22, नैनीताल 15, बागेश्वर 14, देहरादून 14, पिथौरागढ़ 04, चंपावत 03, हरिद्वार जिले में 03 है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

24 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago