Categories: सबसे FAST

सोलह दिनों से सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिक, बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता

सोलह दिनों से सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिक, बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ढही सिलक्यारा टनल / सुरंग के नीचे फंसे 41 श्रमिकों को सोलह दिन और 380 घंटे से अधिक समय की तकलीफ के बाद, उनके बचाव के लिए लंबे इंतजार का सामना करना पड़ सकता है, जो संभवतः कई दिनों या हफ्तों तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है।उत्तरकाशी समेत कई जगह बारिश (Rainfall) के आसार हैं और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। बारिश से ऑपरेशन में परेशानी आ सकती है. इस बीच, रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना ने कमान संभाल ली है। उत्तरकाशी में मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित निकालने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।

उत्तरकाशी(उत्तराखंड) सुरंग बचाव | माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने कहा, “… ऑगर मशीन का सारा मलबा हटा दिया गया है… मैन्युअल ड्रिलिंग संभवत: 3 घंटे बाद शुरू होगी… हमें 9 मीटर हाथ से सुरंग बनाने का काम करना है। यह काम जमीन के व्यवहार पर निर्भर करता है। जल्दी भी हो सकता है और थोड़ा लंबा भी हो सकता है…हमें विश्वास है कि हम इससे पार पा सकते हैं…”

1-2 मीटर क्षतिग्रस्त पाइप को हटाने पर पूर्व इंजीनियर-इन-चीफ और सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक हरपाल सिंह ने बताया, “मौजूदा स्थिति में जो ऑगर मशीन फंसी थी, उसे निकाल लिया गया है। 1.5 मीटर की क्षतिग्रस्त पाइप को निकालने का काम जारी है… उम्मीद है कि जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा…”

वहीं कल उत्तरकाशी, सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिक बंधु पुष्कर सिंह ऐरी जी के टनकपुर, चंपावत स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की एवं उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्हें श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु केंद्रीय एजेंसियों एवं प्रदेश प्रशासन द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों की जानकारी दी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

2 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

7 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

21 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की आर्थिक राहत

अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…

2 days ago