सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव का छठा दिन, 25 मीटर अंदर पहुंची मशीन

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बचाव अभियान के छठे दिन आज हैवी ऑगर ड्रिलिंग मशीन से लगभग 25 मीटर गहराई तक ड्रिल कर लिया गया है। 35 मीटर और खुदाई बाकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन निर्माणाधीन सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क में है और सुरंग में विद्युत आपूर्ति सहित ऑक्सीजन, पेयजल, खाना श्रमिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

निर्माण सुरंग, एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खलखो ने कहा, श्रमिकों को एक विशाल ड्रिल मशीन की मदद से 800 मिमी और 900 मिमी व्यास वाले पाइपों को एक के बाद एक डालने के लिए 60 मीटर तक ड्रिल करने की आवश्यकता होती है, जब तक कि नीचे के ढहे हुए हिस्से के पीछे फंसे मजदूरों के लिए भागने का रास्ता नहीं बन जाता। उन्होंने कहा “हम 24 मीटर अंदर तक पहुंच गए हैं जो एक अच्छी स्थिति है। हम जल्द से जल्द दूसरे छोर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं… हम इंदौर से एक और मशीन को एयरलिफ्ट कर रहे हैं।” , यह कल सुबह यहां पहुंच जाएगी…”

गौरतलब हो की भूस्खलन के बाद सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से मजदूर रविवार सुबह से फंसे हुए हैं।उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि फंसे हुए श्रमिक सुरक्षित हैं और उन्हें पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन, दवाएं और भोजन और पानी की आपूर्ति की जा रही है।उन्होंने कहा कि उनका मनोबल बनाए रखने के लिए उनसे लगातार संवाद बनाए रखा जा रहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago