संदिग्ध अवस्था में मिला बस परिचालक का शव, मचा हड़कंप

Uttarakhand News: आईएसबीटी परिसर 14 बीघा पुल पर दो बस के बीच में संदिग्ध अवस्था में बस परिचालक का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर पहूंची पुलिस ने जांच की। इस दौरानपुलिस ने बताया कि परिचालक भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू पुत्र दीप सिंह भंडारी है। जो कि रमौली प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। यहा कई वर्षों से बस चालक था। बताया जा रहा है कि परिचालक के सिर में गहरी चोट लगी हुई थी पूरा शरीर खून से लथपथ था।

पुलिस ने बताया जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसकी मौत कैसे हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। उस जगह को सील कर जांच शुरू कर दी।

आज दिनांक 08/09/24 को आईएसबीटी चौकी कोतवाली ऋषिकेश पर धनेश कंडियाल द्वारा समय 07.35 बजे सूचना दी गई कि आईएसबीटी ऋषिकेश में एक व्यक्ति बस के पास मुँह के बल अचेत अवस्था में पड़ा है। उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंचा तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ ऋषिकेश और प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, उक्त व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति टीजीएमओ बस का परिचालक/सहमालिक था। मौके पर उपस्थित बस ड्राइवर व लोगों से घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की रात्रि के समय मृतक परिचालक/बस का सहमालिक, बस के चालक के साथ बस की छत पर बस के अन्य सहमालिक के साथ शराब का सेवन कर बैठे थे। बस के चालक से पूछताछ की गई, जिसके द्वारा बताया गया कि वे दोनों अपने अन्य साथी के साथ रात्रि में बस की छत पर बैठे थे, उनके साथी के जाने के कुछ समय बाद डिसबैलेंस होकर अचानक मृतक परिचालक बस से नीचे गिर गया, जिस पर वह घबरा गया तथा उसके द्वारा इसकी जानकारी बस के सहमालिक को फोन के माध्यम से दी गई,।
प्राथमिक जांच में उक्त बस के ड्राइवर द्वारा बस के सहमालिक को उक्त घटना के संबंध में फोन के माध्यम में सूचित किया गया बताया।
प्रारंभिक पूछताछ पर घटना के आसपास लोगों द्वारा मृतक की मृत्यु दुर्घटनावश बस की छत से नीचे गिरने के कारण बताई गई, घटना की सघन जांच हेतु फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है संदिग्ध व्यक्तियों ,बस के चालक व अन्य को थाने लाकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है

मृतक
भरत सिंह भंडारी पुत्र दीपक सिंह भंडारी निवासी ग्राम भेटुला लमगांव टिहरी गढ़वाल 42 वर्ष

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago