पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का निर्वाचन सूची से नाम गायब होने के बीच जिला प्रशासन का आया जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम स्थानीय निकाय निर्वाचक नामावली नगर निगम ९ देहरादून में नहीं होने संबंधी सूचनाओं पर देहरादून जिला प्रशासन का जवाब आया है। जिला प्रशासन ने एक निर्वाचक नामावली दिखाते हुए कहा है कि पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम मतदाता सूची में है।, उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत कह रहे हैं कि उन्होंने लोक सभा के चुनाव में माजरा में वोट किया था। उन्होंने कहा, वर्तमान में जहां रहते हैं, वहां भी चेक किया है। वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर उन्होंने इलेक्शन कमीशन को बताया है, वहां से जवाब मिला कि उनका सर्वर डाउन है, चेक कर लेंगे।देहरादून जिला सूचना कार्यालय ने एक निर्वाचक सूची उपलब्ध कराते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम मतदाता सूची से गायब होने सम्बन्धी सूचनाएं भ्रामक हैं, जबकि नागर निर्वाचक नामावली-2024 पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं उनके परिवारजनों का नाम मतदाता सूची में विधिवत दर्ज है।उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इतने स्थानों से चुनाव लड़ते हैं कि उन्हें मालूम नहीं किस शहर या ग्रामीण क्षेत्र में उनका वोट है। भट्ट ने कहा, मतदान को लेकर हरीश रावत कितने जागरूक हैं, यह इस बात से ही पता लगता है कि मतदान के दिन वह अपने मत को ढूंढने निकलते हैं।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

3 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

14 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

14 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago