आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 7038 पदों पर नहीं मिलेगी आयु सीमा में काई छूट

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 7038 पदों के पर की जा रही भर्ती में आयु सीमा में काई छूट नहीं दी जाएगी। राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से आयु सीमा में छूट की मांग को शासन ने खारिज कर दिया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि अब भर्ती प्रक्रिया के बीच में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आठ फरवरी तय की गई है। प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी को शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। इस दौरान नगर निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी व्यस्त होने के चलते बहुत सारी आवेदन करने की इच्छुक
■ सचिव, महिला एवं बाल विकास कल्याण ने कहा, अब शुरू हो गई भरती प्रक्रिया

महिलाएं अपने प्रमाण पत्र आदि नहीं बनवा पाई। इसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी। इस बीच कुछ सामाजिक संगठनों और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बजाय 40 से 42 वर्ष करने की मांग की थी।
सचिव, महिला एवं बाल विकास कल्याण चंद्रेश कुमार ने बताया कि संगठनों की ओर से मांग की गई थी। लेकिन भर्ती प्रक्रिया के बीच में अब कोई परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि 7038 पदों के सापेक्ष अब तक करीब 60 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

8 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

8 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

21 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago