विलम्ब से लिए गए निर्णय से गुरिल्लों को कोई लाभ नहीं हो पायेगा- गैरोला
श्रीनगर/किर्तिनगर -11मई आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में गुरिल्ला संगठन के क्षेत्रीय मीडिया।प्रभारी अनिल भट्ट, पौड़ी के जिलाध्यक्ष मानसिंह नेगी,टिहरी के जिलाध्यक्ष दिनेश गैरोला ने सरकार से मांग की है कि गुरिल्लों की बढ़ती उम्र, उनके लंबे आंदोलन, उनके प्रशिक्षण और देशभक्ति की भावना को देखते हुए उनके संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाये अब और अधिक विलम्ब से लिए गए निर्णय से गुरिल्लों को कोई लाभ नहीं हो पायेगा, पिछले 18साल से चल रहे आंदोलन के बीच ही हजारों गुरिल्लों की मृत्यु हो चुकी है। और अधिकांश गुरिल्लों की नौकरी की आयु सीमा खत्म हो चुकी है
और अधिकांश गुरिल्लों की नौकरी की आयु सीमा खत्म हो चुकी है ऐसे में सरकार को दृढ़ इच्छाशक्ति तथा सहानुभूति दिखाते हुए उत्तराखंड राज्य की आवश्यकता को देखते हुए स्टेट इकोटास्क फोर्स ,आपदा प्रबंधन बल, होमगार्ड आदि में गुरिल्लों का समायोजन करना चाहिए वही नौकरी की आयु सीमा पार कर चुके गुरिल्लों को हिम प्रहरी योजना के अंतर्गत सहायता देनी चाहिए, गुरिल्लों के समायोजन में राज्य सरकार को केंद्र सरकार में भी ठोस पहल करनी होगी तब ही सभी गुरिल्लों को लाभान्वित किया जा सकता है। गुरिल्लों के संबंध में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी शासनादेशों के अनुपालन के संबंधित विभागों को कड़े निर्देश देने चाहिए। सरकार द्वारा गुरिल्लों को दिये गये आश्वासन के अनुरूप शीघ्र कार्यवाही नहीं की गयी तो चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही गुरिल्ले पुनः आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....