आंधी-तूफान में स्कूटी पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार को आंधी-तूफान के दौरान एक दोपहिया वाहन पर एक पेड़ गिर गया जिससे उस पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि घटना मोरी मोटर मार्ग पर हिसरा बैंड के पास करीब साढ़े तीन बजे हुई जब आंधी-तूफान के दौरान चीड़ का पेड़ स्कूटी पर गिर गया।
स्कूटी सवार दोनों मृतकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। उनकी पहचान मोरी के रहने वाले प्रकाश नौटियाल (54) और मोहम्मद शाहिद (50) के रूप में हुई है । अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....