श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में पत्रकारों की विविध समस्याओं पर हुआ विचार विमर्श

अल्मोड़ा । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला शाखा की गुरुवार को बैठक हुई। यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्रकारों की विविध समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। तिवारी ने सीएम धामी को उनके अल्मोड़ा आगमन पर दिए ज्ञापन की जानकारी दी। तिवारी ने सदस्यों को अवगत कराया कि सीएम से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ ही गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। बैठक में अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पत्रकारिता को याद किया गया। इनके संरक्षण की मांग की गई। । बैठक में सरकार से नि:शुल्क स्वास्थ सुविधा प्रदान तथा सरकारी स्तर पर दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई । बैठक के अंत में वरिष्ठ पत्रकार नवीन उपाध्याय की माता के आकष्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई । बैठक में अध्यक्ष सुरेश तिवारी हरीश भण्ड़ारी , अशोक पाण्डे प्रकाश भट्ट ,निर्मल उप्रेती ,दिनेश भट्ट , अमित उप्रेती उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती , अमित उप्रेती के अलावा वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी भी मौजूद रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

24 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago