कुलपति प्रो भंडारी ने विभिन्न संकायों का किया औचक निरीक्षण

अल्मोडा – सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने शिक्षा संकाय,वाणिज्य संकाय एवं विधि संकाय का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने तीनों संकायों में निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। शिक्षा संकाय का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने भविष्य में नए पाठ्यक्रम जैसे कैरियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा, फाउंडेशन कोर्स इन स्पेशल एजुकेशन, टेक्नोलॉजी इनबिल्ड एजुकेशन इत्यादि को खोलने की चर्चा, सीबीएस पाठ्यक्रम लागू करने, संकाय द्वारा गोद लिए गए गांव के विकास आदि पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा संकाय में लक्ष्मी देवी का महिला अध्ययन केंद्र के लोगो एवं ब्रॉशर का लोकार्पण। अन्य संकायों में निरीक्षण के दौरान कुलपति ने गोद लिए गए गांव के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संकाय द्वारा गोद लिए गए गांवों के साथ मिलकर समुदायों के लिए कार्य करें। उन्होंने विभागों के शिक्षकों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन, शिक्षण कार्य में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया। संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने शिक्षा संकाय के क्रिया कलापों की विस्तार से जानकारी दी और कुलपति जी का आभार जताया। इस अवसर पर श्री विपिन जोशी (वैयक्ति सहायक,कुलपति), डॉ संगीता पवार, डॉ रिजवाना सिद्धिकी, डॉ नीलम, डॉ देवेंद्र सिंह चमियाल, डॉ संदीप पांडे, अंकिता, ललिता रावल,डॉ ममता कांडपाल,सरोज जोशी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

24 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago