राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दल को कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाई

अल्मोड़ा – 6 जनवरी से 12 जनवरी तक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सभा शील, बाड़ेछीना अल्मोड़ा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में किया जा रहा है। जिसमें 90 स्वयंसेवी प्रतिभाग कर रहे हैं। आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने प्रातः शिविर दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वयंसेवी कार्यक्रम अधिकारियों के संरक्षण में शिविर करके आएं और समाजसेवा कर देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी के तौर पर डॉक्टर डी एस धामी ने कहा कि कोरोनाकाल के उपरांत और विश्वविद्यालय की स्थापना के उपरांत प्रथम शिविर होगा। स्वयंसेवियों में शिविर के लिए उत्साह है। वे साभि सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए तैयार हैं।
कार्यक्रम अधिकारी के तौर पर डॉक्टर डी एस धामी, इंजीनियर रविंद्र नाथ पाठक और सुश्री प्रेमा खाती, डॉ लक्ष्मी वर्मा स्वयंसेवियों को निर्देशित करेंगे और कार्यक्रम अधिकारी के तौर पर और श्री नंदन सिंह जड़ौत, श्री जितेंद्र कुमार कार्यक्रम सहायक के तौर पर शामिल हो रहे हैं।इस अवसर पर डॉ मनोज बिष्ट, डॉ प्रतिमा कांडपाल सहित दर्जनों स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

21 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago