कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने डॉ ममता पंत की प्रयोजनमूलक हिंदी पुस्तक का विमोचन किया

अल्मोड़ा – कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने डॉ ममता पंत की प्रयोजनमूलक हिंदी पुस्तक का विमोचन किया सोबन सिंह जीना परिसर के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने हिंदी विभाग की डॉ ममता पंत की पुस्तक ‘प्रयोजनमूलक हिंदी’ का विमोचन किया। विमोचन अवसर पर कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा पुस्तक के प्रकाशन के लिए डॉ ममता पंत को बधाई। एक महत्वपूर्ण पुस्तक का लेखन किया गया है। जो विद्यार्थियों के लिए लाभदायी होगी। उन्होंने हिंदी विभाग के शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे ही आगे बढ़ते रहें, विभाग का नाम रोशन करते हुए विश्वविद्यालय के हित में अपना योगदान दें। उन्होंने इलाचन्द्र जोशी, शैलेश मटियानी, गुमानी, मनोहर श्याम जोशी, गोबिंद बल्लभ पंत आदि हिंदी एवं कुमाउनी साहित्यकारों पर दृष्टि डालकर साहित्य पर विस्तार से चर्चा की। डॉ ममता पंत की इस पुस्तक में प्रयोजनमूलक हिंदी,पत्राचार, संक्षेपण एवं पल्लवन, भाषा कम्प्यूटिंग, संपादन कला, मीडिया लेखन, प्रमुख जनसंचार माध्यमों की विस्तार से जानकारी दी गयी है। विमोचन अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति आर्या, डॉ गीता खोलिया, डॉ ममता पंत, डॉ तेजपाल सिंह, डॉ माया गोला, डॉ बचन लाल, डॉ ललित चन्द्र जोशी, डॉ प्रतिमा , जयवीर सिंह नेगी, वैयक्तिक सहायक श्री विपिन जोशी, गोविंद मेर आदि उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

8 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

8 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

21 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago