Almora : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा में केंद्रीय मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। केन्द्रीय मूल्यांकन में परीक्षाओं की कॉपियों को परीक्षक जाचेंगे। आज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी सहित विश्वविद्यालय एवं परिसर के अधिकारियों ने केंद्रीय मूल्याकन केंद्र में मूल्यांकन कार्य का उद्घाटन सरस्वती चित्र पर पुष्पार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ किया।
केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र के उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने परीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोपनीयता के साथ मूल्यांकन कार्य तीव्रता के साथ किया जाए। जिससे कि विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किये जा सकें।
उद्घाटन अवसर पर परिसर के परीक्षा नियंत्रक सुशील कुमार जोशी, निदेशक, शोध एवं प्रसार निदेशालय जगत सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता परीक्षा प्रो गिरीश चन्द्र साह, संकायाध्यक्ष विज्ञान ,जया उप्रेती, दीपक, गौरव कर्नाटक , ललित चन्द्र जोशी (विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी), विपिन चन्द्र जोशी, ललित पोखरिया, आनंद बिष्ट, केवलानंद पाठक, गोविंद मेर, देवेन्द्र धामी, रवींद्र कनवाल आदि सहित केंद्रीय मूल्यांकन के अधिकारी शामिल हुए।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…