विक्टोरिया प्रीमियर लीग: अल्मोड़ा वॉरियर्स और विक्टोरिया ने जीता मैच

विक्टोरिया प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण में आज के आठवें दिन में दो मैच खेले गए। पहला मैच अल्मोड़ा वॉरियर्स और शिव शक्ति के बीच खेला गया।टॉस जीतकर अल्मोड़ा वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाये जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति 17.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। अल्मोड़ा वॉरियर्स ने 47 रनों से मैच जीता। मैन ऑफ़ द मैच अल्मोड़ा वॉरियर्स के गौरव जोशी रहे। जिन्होंने 65 रन बनाने के साथ ही 3 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।

दूसरा मैच विक्टोरिया और गरूड़ाबाज लायंस के बीच खेला गया जिसमें विक्टोरिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 151 रन बनायें। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गरुड़ाबाज टीम ने 18.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 124 रन बनाये। ये मैच विक्टोरिया ने 27 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच विक्टोरिया टीम के विकास फ़र्तियाल रहे। जिन्होंने 30 गेन्दों में 46 रन व 4 ओवरों में 24 रन दे कर 2 विकेट लिये।

अंपायर की भूमिका में सत्येंद्र कुमार और शमशाद अल्वी, स्कोरर की भूमिका में मयंक फ़र्तियाल और अभय अधिकारी रहे तो वही उद्द्घोषक की भूमिका में अनिल रहे।

पहले मैच के मुख्य अतिथि निर्वर्तमान सभासद सौरभ वर्मा और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि तरुण वर्मा द्वारा खिलाड़ीयों को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।

अंपायर की भूमिका में सत्येंद्र कुमार और शमशाद अल्वी, स्कोरर की भूमिका में मयंक फ़र्तियाल और अभय अधिकारी रहे तो वही उद्द्घोषक की भूमिका में अनिल रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago