अल्मोड़ा से उनका विशेष लगाव रहा है और यहां आकार वें अच्छा महसूस कर रही हैं- ऋतू खंडूरी
विधानसभा अध्यक्षा उत्तराखंड ऋतु खंडूड़ी आज अल्मोड़ा दौरे पर रही। सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से उनका विशेष लगाव रहा है और यहां आकार वें अच्छा महसूस कर रही हैं।
यहां जिलाधिकारी वंदना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने भी उनका स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की।



विधानसभा नियुक्तियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कोटिया समिति की रिपोर्ट विधानसभा उत्तराखंड की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा उन्होंने सभी से कोटिया समिति की रिपोर्ट का अध्ययन करने की अपील की।
इस बार का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित
बजट सत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बार का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा और विधानसभा सचिवालय इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह (मोनू) और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत सर्किट हाउस में किया गया विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया स्वागत
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष अमित शाह समेत जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, देवाशीष नेगी,रमा जोशी, देवेंद्र सतपाल, अजय वर्मा ,मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट,कृष्णा सिंह,मनीष जोशी (मंटू), धर्मवीर आर्य, किरण पंत,रेखा आर्य, नरेंद्र बिष्ट ,गोविंद मटेला, ललित मेहता, दीक्षित जोशी, राधिका जोशी, प्रेम मेर, आशीष कुमार, दीक्षांत पवार, सलमान अंसारी,आशु गोस्वामी,चंदन रावत,चंदन बहुगुणा,मुकुल कुमार,पारस कांडपाल, प्रकाश बिष्ट, निखिल टम्टा आदि अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
