• Wed. Dec 17th, 2025

    अल्मोड़ा: विश्वनाथ जगदीशीला यात्रा का 6 मई को नगर में होगा भव्य स्वागत

    Latest news webfastnews

    विश्वनाथ जगदीशीला डोली दर्शन यात्रा 24 वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। और कुमाऊँ में 12 वें वर्ष में प्रवेश कर रही- यात्रा के कुमाऊँ संयोजक मनोज सनवाल


    अल्मोड़ा- विश्व शान्ति के संकल्प को लेकर विश्वनाथ जगदीशीला यात्रा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी अल्मोड़ा नगर में आयेगी।

    इस वर्ष यात्रा 2 मई को टिहरी गढ़वाल के विशोन पर्वत से आरम्भ होकर सर्वप्रथम हरिद्वार से काशीपुर होते हुए रामनगर-रूद्रपुर से हल्द्वानी से होते हुए नैनीताल रानीखेत से अल्मोड़ा नगर में 6 मई ( शनिवार) को सांय 6 बजे पँहुचेगी। अल्मोड़ा नगर में सिद्वनॊला स्थित भोलेनाथ मन्दिर पलटन बाजार से मुख्य बाजार होते हुए माँ नन्दा- सुनन्दा मन्दिर में रात्रि विश्राम करेगी। 7 मई रविवार को यात्रा चितई मन्दिर में गोलू देवता के डोली दर्शन करते हुए चम्पावत को प्रवेश करेगी।
    विश्वनाथ जगदीशीला यात्रा के स्वागत सम्मान और यात्रा में आने वाले श्रद्वालुओं के उचित व्यवस्था के लिए शनिवार को नन्दादेवी मन्दिर में बॆठक आयोजित की गयी।

    बैठक में यात्रा के कुमाऊँ संयोजक मनोज सनवाल ने कहा कि विश्वनाथ जगदीशीला डोली दर्शन यात्रा 24 वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। और कुमाऊँ में 12 वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। यात्रा के मुख्य संयोजक पूर्व काबीना मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी उत्तराखण्ड के सभी देवालयों को जोड़ने के लिए एंव प्रदेश में तीर्थाटन को बढा़वा देने के संकल्प को लेकर पूरे प्रदेश में डोली दर्शन यात्रा निकाल रहे हैं । यात्रा के अल्मोड़ा संयोजक सचिन टम्टा ने कहा कि विश्वनाथ जगदीशीला यात्रा का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत होगा। यात्रा के अल्मोड़ा नगर में पँहुचने एंव व्यवस्था के लिए बॆठक में उपस्थित लोगों को जिम्मेदारी सॊंपी गयी।

    बैठक में यात्रा कुमाऊँ संयोजक मनोज सनवाल, अल्मोड़ा यात्रा संयोजक सचिन टम्टा, प्रताप सत्याल, त्रिलोचन जोशी, मनीष जोशी, शोभा जोशी, प्रकाश रावत, शंकर दत्त भट्ट, डा. जे सी दुर्गापाल, गंगा जोशी, सुन्दरी खडा़ई आदि उपस्थित थे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *