प्रदेश में आज से दो दिन तक मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश होने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
कल भी इन्हीं पांच जिलों में बारिश होने के संभावना जतायी है। देहरादून में आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादल हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मैदानी जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना हुआ है।
वहीँ केदारनाथ धाम में आज फिर से बर्फबारी शुरू हो गयी है। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही यात्रा करने की अपील की। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपने साथ गर्म कपड़े, छाता और जरूरी दवाएं रखने को कहा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....