मौसम बदलेगा करवट,इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान की जारी
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश की संभावना है। जबकि उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और आसमान बिजली चमकने (स्काई लाइटिंग) की भी संभावना जताई है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का अंदेशा जताया गया है। जिससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....