Weather update: अल्मोड़ा सहित पांच जिलों में तीव्र बारिश का येलो अलर्ट जारी
प्रदेश में कई दिन तक धूप खिलने एवं तापमान बढ़ने के बाद अब फिर से बारिश शुरू हो गई है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बुधवार को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोडा, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में बारिश के तीव्र दौर होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर तक मानसून की बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में भी बौछारें पड़ सकती है। सभी जगह आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। बुधवार और गुरुवार को कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार से राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है, ऐसे में उत्तराखंड से भी एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर मानसून विदा हो सकता है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....