उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 9 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर कई दौर का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश , बिजली गिरने, भूस्खलन और जलभराव के दृष्टिगत एतिहाद बरतने की हिदायत दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 6 अगस्त रविवार को प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।
वहीं 7 अगस्त को चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। और 8 अगस्त को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है जबकि बाकी जिले में यलो अलर्ट रहेगा।
इस दौरान राज्य के पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज बारिश होने, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने और मैदानी इलाकों में जलभराव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....