प्रदेश में आज से कई जगहों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है। वहीं 25 जून को उत्तराखंड में मानसून प्रवेश करेगा, जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बादल बरसेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।
वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।
वहीँ राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....