Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज मौसम

Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 9 जनपदों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।आज का मौसम पूर्वानुमानमौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज मंगलवार 14 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की होने की संभावना है।

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप निकलने कारण गर्मी भी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर से पारा उछाल मार रहा है। देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिली रही। चटक धूप निकलने के कारण गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। हालांकि दोपहर के बाद कहीं-कहीं आशिक बादल मंडराने लगे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे पारे में वृद्धि होने के आसार है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 12.0 रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago