मौसम अपडेट: अल्मोड़ा सहित कई इलाकों में 4 जुलाई तक बरसते रहेंगे बादल

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है

नैनीताल जनपद में 30 जून से लेकर लगातार कही-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बौछार के साथ बारिश होने का ओरेंज अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने लगातार पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है।

वहीं, उधम सिंह नगर में भी दो दिन का ऑरेंज अलर्ट तीन दिन का येलो अलर्ट। हरिद्वार में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट तथा दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा चंपावत में 4 दिन का ऑरेंज अलर्ट तथा 30 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा जनपद के लिए भी कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तेज दौर होने की बात करते हुए 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट और बागेश्वर जनपद में चार दिनों का ओरेंज 1 दिन येलो अलर्ट। पिथौरागढ़ जनपद में 4 दिन का ओरेंज तथा एक दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।

टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जनपदों में एक 5 दिन का येलो अलर्ट जारी कर हरिद्वार जनपद में 2 दिन का येलो अलर्ट तथा तीन दिन का ओरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षा बरतने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग का कहना है कि गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, वर्षा की तेज दौर तथा अति तेज दौर और भारी बरसात को लेकर लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: almora news

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

13 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

18 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

23 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago