Weekly Horoscope: 28 जुलाई to 3 अगस्त 2025 राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों को मन में अनजाना डर बना रह सकता है. लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा. दैनिक बोलचाल में अपनी वाणी पर संयम बरतें. भाइयों का सहयोग मिलने से लाभ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा उनको भी लाभ प्राप्त होगा और घरेलू कार्यों में भी सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है. संतान पक्ष से खुशी की खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह में वृषभ राशि वालों के भाई-बहनों के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरी में बदलाव हो सकते हैं और अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन प्राप्त हो सकता है. आलस्य में वृद्धि होने से कार्य समय से पूर्ण न हो पाने से मन व्यथित हो सकता है. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों व परिजनों के साथ यात्राओं के योग बन रहे हैं. वृषभ राशि वाले लव लाइफ को विवाह में तब्दील हो सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों को अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है. पराक्रम में वृद्धि होगी तथा समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी पर संयम रखें अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. दांतों में तकलीफ उत्पन्न हो सकती है; सचेत रहें. पति-पत्नी तथा व्यापारिक साझेदारों के मध्य मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. माता को तकलीफ हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों की धन को लेकर आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कामकाज को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है, जिसकी वजह से कई कार्य अटक भी सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. सिरदर्द की समस्या हो सकती है. नौकरी करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा और नयी जॉब प्राप्त हो सकती है. वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह का अंत मानसिक राहत प्रदान करेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह सिंह राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, कुछ व्यर्थ के खर्चे भी संभव हैं. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी इस सप्ताह इच्छा पूरी हो सकती है. खुद का बिजनस करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा लेकिन देखभाल भी बहुत जरूरी है. सप्ताह के मध्य में संतान तथा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी मिल सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा और नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा और कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह कन्या राशि वालों के आलस्य के होने से कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से ब्लड से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है. भवन तथा वाहन पर खर्च कर सकते हैं. सरकारी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं. छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में परेशानी मिल सकती है. यह सप्ताह मन विचलित बना रहेगा. सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को करें. माता के सुख में कमी आएगी तथा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह तुला राशि वालों के लिए लाभ की नई स्थिति उत्पन्न होगी. छात्रों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा और किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी. संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा और किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा. आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा और . नौकरी कर रहे जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. अधिक कार्य होने से मन व्यथित हो सकता है. पति-पत्नी के मध्य स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को लाभ कम तथा खर्चों की अधिकता हो सकती है. नौकरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है. उच्च अधिकारियों से तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उनके सहयोग से कार्य समय से पूर्व संपन्न हो सकते है. वाणी की कटुता से काम बिगड़ सकते है सचेत रहे. भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से घरेलू कार्यों में परेशानी हो सकती है. नकारात्मक विचारों के चलते परेशान हो सकते है।

धनु साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह धनु राशि वालों को भाग्य का साथ होने से सभी कार्य पूर्ण होते रहेंगे और किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका भी मिलेगा. विदेश यात्रा के योग बनेंगे. मान-सम्मान में कमी हो सकती है. वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है, जिसकी वजह से कार्यों में मन नहीं लगेगा. छात्रों के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा व्यतीत होगा, वह अपने सभी कार्य सरलता से पूर्ण करेंगे. दादा तथा पिता को कष्ट हो सकता है लेकिन जल्द ही सुधार आएगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है. बायीं आंख में परेशानी हो सकती है, डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. अनचाही यात्रा हो सकती है. क्रोध के चलते कार्य बिगड़ सकते है. खर्चों में अधिकता रहेगी जीवनसाथी के ऊपर किसी प्रकार का खर्चा हो सकता है. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन कार्य का बोझ अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है. सप्ताह के अंतिम दिनों में स्थितियां सामान्य होगी तथा लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह कुंभ राशि वालों का भाई तथा मित्रों से बहसबाजी हो सकती है बचाव करें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. यात्राएं होगी, जिस कारण शारीरिक परेशानियां हो सकती है. धन की स्थिति ठीक रहेगी, जिन लाभों के बारे में सोचा था वह सप्ताह के अंत तक हो सकते है. पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा और सावन के मौके पर घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है. किसी मित्र से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसकी वजह से तनाव बढ़ सकता है।

मीन साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025
जुलाई के अंतिम सप्ताह मीन राशि वालों को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा. नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों से तनाव मिल सकता है. सहकर्मियों का सहयोग अल्प मात्रा में मिल सकता है. पिताजी से मतभेद हो सकते है. कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है. छात्रों को परिश्रम अनुसार फल की प्राप्ति में कमी होगी. किसी भी प्रकार के निवेश करने से बचे. कोर्ट कचहरी के कार्यों से आपको मुक्ति मिलेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago