Categories: सबसे FAST

सरसों गाँव के विकास के लिए हरसंभव तत्पर रहूँगा : विधायक मनोज तिवारी

अल्मोड़ा- रविवार को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने हवालबाग विकासखंड के खासप्रजा क्षेत्र ग्रामसभा सरसों का भ्रमण करके ग्रामीणों के बीच बॆठक में जनसंवाद के माध्यम से जनसमस्याओं की जानकारी ली। अपने संबोधन में श्री तिवारी ने विधानसभा चुनाव में ग्रामवासियों द्वारा दिये गये अपार समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेगें। उन्होंने ग्रामसभा की समस्याओं की जानकारी लेकर जनपद के संबधित अधिकारियों को शीघ्र निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामसभा के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 4 लाख की धनराशि जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ग्रामीण विकास के प्रति गंभीर नहीं है। जिस कारण जनता काफी परेशान हैं। प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम ग्रामीण जनता तक नहीं पँहुच रहा हैं। जिससे पात्र लोगों को उचित समय पर लाभ नहीं मिल रहा हैं। बेरोजगारी ऒर मँहगाई से देश एंव प्रदेश की जनता काफी परेशान है।उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक ग्रामसभा में पँहुचकर वहाँ की समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। अगर , प्रदेश की धामी सरकार उनकी विधानसभा की समस्याओं के निदान के लिए गम्भीर नहीं होगी तो वह अपनी विधानसभा की जनता को साथ लेकर सड़क से विधानसभा तक संघर्ष करेंगे । ग्रामवासियों ने गॊरादेवी कन्याधन योजना के आवेदन प्रक्रिया के सरलीकरण ऒर तिथि आगे बढा़ने की माँग रखी। इससे पूर्व ग्रामवासियों द्वारा विधायक मनोज तिवारी का माल्र्यार्पण एंव अंग वस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। बॆठक की अध्यक्षता दीवान सिंह बिष्ट ने की। बॆठक में ग्राम प्रधान पिंकी बिष्ट, ब्लाँक काँग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष पूरन रॊतेला, संजय दुर्गापाल, तारा चन्द्र जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट , रोहन आर्या, पूर्व प्रधान किशन सिंह, पूर्व प्रधान किरन आर्या, बहादुर सिंह अधिकारी, दीपक कुमार,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश आर्या, दयाल राम, जगदीश सिंह, कुन्दन सिंह, मनोहर लाल , दयाल , हयात सिंह, गोपाल बिष्ट सहित सैकड़ों ग्रामीण मॊजूद थे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

7 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

7 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

20 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

23 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

2 days ago